दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन यूज प्लास्टिक को हटाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्नातकोत्तर इकाई शिक्षाशास्त्र इकाई एवं रमेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सभी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर से प्लास्टिक को चुना गया। दरवार हॉल में कुलपति डॉ. सर्वनारायण झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वन यूज प्लास्टिक पर चर्चा की और स्वच्छता के अन्तर्गत इस दिशा में जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

इस कार्यक्रम में छात्र कल्याण महाविद्यालय विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं छात्र के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी के 150 जन्म शताब्दी 2 अक्टूबर तक चलेगा। डॉ. सत्यावन कुमार ने जोर देते हुए कहा कि पवित्रता होगी। जागरूकता चारों तरफ से असाध्य रोगों का निवारण हो सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !