Breaking News

एडीजे प्रथम श्री रामाकांत की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम रमाकांत की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन में किया गया।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे श्री रमाकांत ने कहा कि मजदूरों को भी मानवाधिकार का हक है। सरकार द्वारा समय समय पर उनकी मजदूरी का दर तय किया जाता है,तय दर से कम दर पर मजदूरी कराना मजदूरों का शोषण करने जैसा है।

मजदूरों के कार्य करने का समयावधि भी तय है,काम के दौरान उनके साथ सही बर्ताव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके बच्चों की देखभाल के लिए कुछ नियम और कानून बनाए गए हैं, जिसके प्रति जागरूकता अभियान जरूरी है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री रंजन देव ने कहा कि मजदूरों को जरूरी विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए नालसा द्वारा भी योजनाओं को लागू किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पारा विधिक स्वयंसेवकों से कहा कि जरुरतमंद मजदूरों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें प्राधिकार तक अवश्य लायें। इस अवसर पर पैनल अधिवक्तागण एवं पारा विधिक स्वयंसेवक गण उपस्थित थे।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …