इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : इटावा के तेजतर्रार एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा की मंशा पर पानी फेरने में लगे उदी चंबल पुल पर रात में तैनात की गयी पुलिस पिकेट टीम का हेकड़ सिपाही धर्मेंद्र सचान। अपनी फिरका परस्ती के चलते उड़ा रहा है इटावा एसएसपी के आदेशों की धज्जियां। चन्द रुपयो में बिकी रात में तैनात चम्बल पुल पर तैनात पुलिस पिकेट ।

इटावा के तेजतर्रार कहे जाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने खनन माफियाओं के आतंक पर अंकुश लगाने के लिए सरकारी मंशा के तहत एक योजना बनाई थी कि चकरनगर में चंबल पुल से हनुमानपुरा और उदी चंबल पुल पर एक निर्धुंध पिकेट/ पुलिस टीम को तैनात किया जाए जिसके चलते खनन माफियाओं पर अंकुश होगा तो वहीं दूसरी तरफ निकलने वाले अपराधियों पर भी लगाम कसी जा सकेगी। पिकेट टीम का लीडर वना आरक्षी धर्मेद्रं सचान जिसके संपर्क में हैं हर खनन माफिया। आरक्षी धर्मेंद्र सचान ट्रको से करता है अवैध रूप से रोजाना वसूली। रोयल्टी व जीएसटी के नाम पर करीब 1000 रुपये और ओवरलोड होने पर 15 सौ से 2 हजार रुपए लेता है आरक्षी सचान । सैकडों की संख्या में रोजाना रात के अंधेरे मे निकालवाता है गिट्टी भरे ओवरलोड ट्रकों को।
आरक्षी धर्मेंद्र सचान का रात भर चलता है मोवाइल फोन, मोबाइल के जरिये करता है डील, मोवाइल फोन द्वारा बात करके निकालता है खनन माफियाओं के ओवरलोड ट्रक, अगर आरक्षी धर्मेंद्र सचान के मोवाइल फोन की सीडीआर काँल डिटेल निकाली जाए तो सवालो के घेरे मे खडा हो जायेगा और बडी कार्यवाई भी हो सकती है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इटावा एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा के सख्त आदेशों की वेहिचक धज्जियाँ उडाने मे लगा है उदी चंबल पुल पर तैनात पुलिस पिकेट की टीम का हेकड़ आरक्षी धर्मेंद्र सचान, रात भर ओवर लोड ट्रक निकलबने का लेता है ठेका । वही सुबह 9 वजे डयूटी खत्म होने के बाद होता है रात भर की कमाई का पूरी टीम मे बंदर वाँट।
वहीं इटावा एसएसपी के निर्देशन पर तेज तर्रार सीओ अपराध शाखा एस एन वैभव पांडेय व जसवंतनगर सीओ उत्तम सिंह ने चंबल पुल पर लगी पिकेट पुलिस को सख्त आदेश दिए थे कि किसी भी तरह से अवैध ओवरलोड परिवहन मध्यप्रदेश की सीमा से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल नहीं होगा। उसके बाबजूद उच्च अधिकारियों के आदेशों को ताख पर रखकर जमकर की जा रही है अवैध ओवरलोड ट्रकों से अवैध वशूली।

वही सोमवार की वीती रात वेलगाम आरक्षी धर्मेंद्र ने करीब डेढ दर्जन मौरम से भरे अवैध ओवरलोड ट्रकों का लिया था ठेका, हर एक ट्रक से 5 हजार रुपये हुआ था लेन देन तय, वही इस बात की जानकारी मीडिया टीम को हुई तो मीडिया टीम ने रात में पहुँच कर किया धर्मेंद्र सचान का मौरम भरे ट्रकों को निकालने का पूरा प्लान चौपट।
इसके अलावा आज मंगलवार की रात मे सीओ जसवंतनगर ने चंबल पुल पर पहुँच कर पुलिस पिकेट को सख्त आदेश देते हुआ कहा कि कोई भी ओवरलोड ट्रकों को नहीं निकाला जाएगा और किसी भी प्रकार की वशूली नही की जायेगी, अगर ऐसा मेरे सज्ञान मे फिर से आया तो आप लोगो पर कडी कार्रवाई की जायेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ सीओ जसवंतनगर के जाते ही रोजाना की तरह धर्मेंद्र सचान ने निकाले सैकडो वगैर रायल्टी व ओवरलोड ट्रक धर्मेंद्र सचान को नहीं है किसी उच्च अधिकारी का खोफ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !