Breaking News

भोज में चली गोली तो 2 गंभीर रूप से जख्मी, लोडेड सिक्सर के साथ एक गिरफ्तार

दरभंगा : कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी में सोमवार की देर शाम लक्ष्मण ठाकुर के आवासीय परिसर में आयोजित द्वादशा के भोज में गोली चली। गोली लगने से लक्ष्मण ठाकुर के दो रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

ग्रामीणों के अनुसार भोज में शामिल लोगों ने घटनास्थल से भाग रहे हमलावर विलास भंडारी के पुत्र बृज किशोर भंडारी को एक लोडेड सिक्सर, एक कारतूस व एक खोखे के साथ धर दबोचा।

हथियार के साथ एक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम पुलिस बल के साथ ब्रह्मपुर गांव पहुंचे और हमलावर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जख्मी जाले थाना क्षेत्र के मस्सा गांव के जामुन ठाकुर और पकटोला गांव के सुदीप उर्फ सुशील ठाकुर को इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जामुन के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि सुदीप के दाएं पैर में गोली लगी है।

गिरफ्तार बृजकिशोर भंडारी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके गांव का ही रूपेश कुमार नामक एक और युवक भी था, जो घटनास्थल से भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …