माल / लखनऊ (रामकिशोर रावत) : विकास खंड की गहदौ पंचायत स्थित अमर शहीद भगत सिंह शिक्षण संस्थान में शिक्षिका द्वारा छात्र की पिटाई का मामला तूल पकड़ रहा है।जिससे छात्र के परिवारजन कम नाराज हैं। जबकि शिक्षकों के दो गुटों में बंटनें की संभावना प्रबल हो गयी है। विद्यालय की मान्यता कक्षा आठ तक बतायी जा रही है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अमर शहीद भगत सिंह शिक्षण संस्थान गहदौ,माल लखनऊ में बीते सप्ताह शिक्षिका द्वारा कक्षा नौ के छात्र अंकित कुमार को शैतानी करने पर पीट दिया था।जिसे बांये हाथ मे चोट आ गयी थी।जिसको लेकर परिवारजनों द्वारा कोई आपत्ति तो नहीं कि गयी,लेकिन स्कूल के शिक्षकों में दो गुट हो गये और मामले को तूल देने की कोशिश में लगे हैं। जबकि अंकित के माता,पिता तटस्थ दिख रहे हैं।

इस सम्बंध में बीआरसी कार्यालय से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि मामला दो हफ्ते पहले का है।और पीड़ित परिवार ने कोई आपत्ति अभीतक नहीं कि है।स्कूल प्रबन्धक सियाराम मौर्या बीते एक माह से बीमार चल रहे है जिससे स्कूल प्रबंधनऔर शिक्षकों में दरार डालने का खड़यँत्र रचा जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !