दरभंगा : कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी में सोमवार की देर शाम लक्ष्मण ठाकुर के आवासीय परिसर में आयोजित द्वादशा के भोज में गोली चली। गोली लगने से लक्ष्मण ठाकुर के दो रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
ग्रामीणों के अनुसार भोज में शामिल लोगों ने घटनास्थल से भाग रहे हमलावर विलास भंडारी के पुत्र बृज किशोर भंडारी को एक लोडेड सिक्सर, एक कारतूस व एक खोखे के साथ धर दबोचा।

घटना की सूचना मिलते ही कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलम पुलिस बल के साथ ब्रह्मपुर गांव पहुंचे और हमलावर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जख्मी जाले थाना क्षेत्र के मस्सा गांव के जामुन ठाकुर और पकटोला गांव के सुदीप उर्फ सुशील ठाकुर को इलाज के लिए जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जामुन के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि सुदीप के दाएं पैर में गोली लगी है।

गिरफ्तार बृजकिशोर भंडारी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ उसके गांव का ही रूपेश कुमार नामक एक और युवक भी था, जो घटनास्थल से भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !