डेस्क : जिला परिवहन कार्यालय के प्रभारी डीटीओ सह एडीएम वीरेन्द्र प्रसाद का तबादला गोपालगंज हो गया है। इससे जिला परिवहन कार्यालय एक बार फिर डीटीओ विहीन हो जायेगा। तबादले की पुष्टि एडीएम श्री प्रसाद ने की है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि अभी डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने उन्हें विरमित नहीं किया है। संभावना है कि एक-दो दिन में उन्हें विरमित कर दिया जायेगा।

गौरतलब हो कि इससे पहले डीटीओ राजीव कुमार के इस्तीफा देने के बाद एडीएम श्री प्रसाद को डीटीओ का भी प्रभार सौंपा गया था। लेकिन उनके तबादले के बाद एक बार फिर जिला परिवहन कार्यालय का कामकाज प्रभावित होना तय माना जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !