दरभंगा : सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा जावेद आलम द्वारा बताया गया है कि देश के विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन / लंबित वादों के निस्तारण हेतु आगामी 08 फरवरी 2020 को एक बार पुनः राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
उक्त अवसर पर दरभंगा जिला अवस्थित व्यवहार न्यायालय, दरभंगा, बेनीपुर एवं बिरौल में लोक अदालतें आयोजित किये जायेंगे. इन अदालतों में 10ः30 बजे पूर्वाह्न से सुनवाई शुरू होगी। 8 फरवरी को लगने वाले लोक अदालतों में अधिक से अधिक मुकदमों का निष्पादन कराने हेतु आज सचिव द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रभारी के साथ एक बैठक किया गया. उन्होंने इन अधिकारियों को उनके यहां लंबित मामलों का विस्तृत व्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है ताकि लोक अदालत में इन मामलों का निस्तारण किया जा सके.

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा बताया गया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमा पूर्व एवं लंबित वादों का निस्तारण किया जायेगा। इसमें शमनीय आपराधिक वाद, एन.आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विर्निदिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल. इत्यादि से संबंधित मामले शामिल होंगे।
राष्ट्रीय लोक अदालतों में मध्यश्थता के जरिये दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलहनामे, समझौते के आधार वादों का निष्तारन किया जाता है. ऐसे विभिन्न प्रकार के वादों के निष्तारन करने के लिये यह सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है. इस बैठक में वन, श्रम, विद्युत्, नगर निगम, भारत संचार निगम आदि विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !