Breaking News

डीएमसीएच के 25 विस्थापितों को 3-3 डिसिमल जमीन, डीएम ने दिया वासगीत पर्चा

दरभंगा :- जिलाधिकारी दरभंगा डा० त्यागराजन एस०एम० द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में डी०एम०सी०एच० के 25 विस्थापितों को वासगीत का पर्चा प्रदान किया गया। उक्त सभी विस्थापितों को बहादुरपुर अंचल अंतर्गत पंडासराय भूतनाथ मंदिर के पास खाली प्लॉट में 3-3 डिसिमल जमीन घर बनाने के लिए दिया गया है।


जिलाधिकारी ने वासगीत का पर्चा प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को कहा है कि यह जमीन उन्हें घर बनाने के लिये दिया गया है। इस जमीन पर शीघ्र घर बनाकर रहें। उन्होने यह भी कहा कि इस जमीन को बेची नही जाये।

वासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले विस्थापितों में वंसती देवी, शीला देवी, फूलो देवी, सुमित्रा देवी, सुनिता देवी, रामपरी देवी, रेणू देवी, मोहन पासवान, कुंति देवी, रूबी देवी, काजल देवी, बिल्लू कुमार, आरती देवी, रिंकू देवी, मीरा देवी, सीमन देवी, प्रमिला देवी, झूलन राम, सूरज कुमार राम, शीला देवी, समुद्री देवी, मुस्कान देवी, लाल बाबूराम, मीनादेवी, पिंकी देवी आदि के नाम शामिल है।


इस अवसर पर उपस्थित अपर समाहर्ता श्री विभूति रंजन चौधरी ने अंचल अधिकारी, बहादुरपुर को उक्त सभी पर्चाधारियों को आंवटित भूमि की मापी करा कर उन्हें दखल कब्जा दिला देने का निर्देश दिया है ताकि पर्चाधारी आंवटित भूमि पर अपना घर बना सकें।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …