Breaking News

‘आयुष्मान भारत’ के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिये डीएमसीएच अधीक्षक ने की पहल

दरभंगा. डीएमसीएच अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद ने अस्पताल के सभी विभागों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने को लेकर उपाधीक्षक नोडल ऑफिसर डॉ मणिभुषण शर्मा को कई जिम्मेदारियां दी है. इसके तहत रोजाना नोडल ऑफिसर को हैल्थ मैनेजर, डाटा आपरेटर व कर्मियों से समन्वयन स्थापित करने को कहा है. ताकि सभी विभागों में इलाज के लिये आये मरीजों को आयुष्मान भारत के तहत नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सके.

इस संबंध में अधीक्षक ने कहा कि कुछ विभागों में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को चिन्हित करने का काम संतोषप्रद नहीं है. उसको सुधारने की आवश्यक्ता है. इसे लेकर सप्ताह में दो दिन समीक्षात्मक बैठक होगी. इसमें उपाधीक्षक, हैल्थ मैनेजर व संबंधित कर्मियों को बुलाया जायेगा. इस दौरान संबंधित विभागों में आयुष्मान भारत को लेकर कर्मियों की ओर से किये गये पहल की समीक्षा की जायेगी.

समीक्षा के दौरान कर्मियों के लापरवाही पर ठोस कार्रवाई की जायेगी. अधीक्षक ने यह भी कहा कि इसके लिये उपाधीक्षक सह नोडल ऑफिसर को अपने स्तर से सुधार लाना होगा. समस्या का समाधान नहीं होने पर उनसे परामर्श लेने की बात अधीक्षक ने कही है. बताया कि किसी भी स्थिति में आयुष्मान भारत के तहत मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करने को लेकर कृतसंल्पित हैं. इसमें साथ नहीं देने वाले कर्मियों पर उनकी पैनी नजर है.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …