Breaking News

कासिंदसंविवि में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्टÑीय सेवा योजना के विशेष शिविर में आज प्रतिभागियों को योगाभ्यास और परेड कराया गया। बौद्धिक सत्र में डॉ. रामनिहोरा राय ने नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां नारियों की पूजा अर्थात सम्मान होता है वहां देवता का निवास होता है।

वहीं द्वितीय सत्र में विश्वविद्यालय राष्टÑीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी सत्यवान कुमार के नेतृत्व में तालाब की सफाई की गयी। इसके अलावा स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रमों के संचालन में डॉ. रीता सिंह, पवन सहनी, डॉ. कमलेन्द्र चक्रपाणी आदि शामिल थे। पांचवें दिन के कार्यक्रम का समापन संगीत से हुआ। इस मौके पर भवेश झा, आशीष शर्मा, मोनु मिश्रा, अंकिता, निशा कुमारी, साम्भवी कुमारी, पूजा, चंदन कुमार, सुमन, नेहा आदि ने विभिन्न किरदारों की भूमिका निभाई।

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …