Breaking News

लखनऊ बार के संयुक्त सचिव पर कचहरी में बम से हमला, चार वकील घायल

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वजीरगंज स्थित जिला सत्र न्यायालय में गुरुवार सुबह चेम्बर के बाहर खड़े लखनऊ बार के संयुक्त सचिव संजीव लोधी पर बम से हमला किया गया। वकील की ड्रेस पहन कर आए हमलावरों ने सिलसिलेवार तीन बम फेंके थे। जिसकी चपेट में आने से संजीव समेत चार लोग घायल हो गए। विस्फोट होने से कचहरी में भगदड़ मच गई। जिसका फायदा उठा कर हमलावर फरार हो गए। कचहरी में हुई बम फेंके जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए छानबीन करते हुए दो जिंदा सुतली बम बरामद किए। संजीव लोधी ने महामंत्री जीतू यादव की शह पर हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

अलीगंज पुरनिया क्रासिंग निवासी संजीव लोधी के मुताबिक 11.50 बजे करीब वह साथी वकील ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रमोद लोधी व एक अन्य के साथ चेम्बर के पास मौजूद थे। उसी बीच सुधीर यादव, आजम, एजाज और दिलीप सिंह वहां आ धमके। असलहा लहराते हुए वह लोग संजीव लोधी की तरफ बढ़ने लगे। ज्ञान प्रकाश और प्रमोद लोधी ने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने वकीलों को निशाना बनाते हुए बम फेंका। 


प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक हमले में संजीव लोधी, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रमोद लोधी व एक अधिवक्ता को चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक वाद के एक मामले में संजीव लोधी ने न्यायिक अधिकारी की शिकायत जिला न्यायाधीश से की थी। आरोप है कि इस बात की जानकारी होने पर जीतू यादव न्यायिक अधिकारी का पक्ष लेने लगे। उन्होंने संजीव पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया।

असफल होने पर बुधवार रात संजीव के साथी ज्ञान प्रकाश गुप्ता के गोमतीनगर स्थित घर पहुंच कर विपक्षियों ने हंगामा किया। झगड़े की सूचना मिलने पर संयुक्त सचिव भी साथियों के साथ वहां पहुंच गए। 


अधिवक्ताओं के दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद बुधवार रात को समझौता हुआ था। संजीव के साथी श्यामजी का दावा है कि मध्यस्थता होने के बाद भी महामंत्री और उसके पक्ष के लोग नतीजा भुगतने की धमकी दे रहे थे। जिसके नतीजे में गुरुवार को संयुक्त सचिव पर हमला किया गया। 
एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक संजीव लोधी की शिकायत पर बलवा, जानलेवा हमला करने और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है।

पीड़ित अधिवक्ता ने लखनऊ बार के महामंत्री जीतू यादव, अन्नू यादव, अजय यादव, दिलीप सिंह, आजम, एजाज और सुधीर यादव को आरोपी बनाया है। इसके साथ ही दस अन्य लोगों पर भी हमले में शामिल होने की बात संजीव लोधी ने कही है। एडीसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छानबीन के लिए डॉग स्कवाड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। मौके से पुलिस ने दो सुतली बम बरामद किए हैं। इसके साथ ही वकीलों के गुटों में हुई भिड़ंत और हमले की फुटेज भी मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …