डेस्क : कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच बिहार के शिक्षकों को बड़ी राहत देने वाली खबर है। राज्य सरकार ने पहली कक्षा से 12वीं तक के सभी अध्यापकों का वेतन 31 मार्च को शाम 5 बजे तक जारी करने का आदेश दिया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
हड़ताली शिक्षकों को बड़ी राहत-
राज्य के सरकारी स्कूलों के हड़ताली शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं कक्षा तक के सभी नियमित एवं नियोजित शिक्षकों को जनवरी तक के वेतन भुगतान का निर्णय लिया है। कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के मद्देनजर विभाग ने मानवता के नाते यह निर्णय लिया है। इससे सरकारी विद्यालयों के 3.5 लाख से अधिक शिक्षकों को अपना रुका हुआ वेतन मिल सकेगा।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आर के महाजन ने शनिवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सभी डीपीओ स्थापना व समग्र शिक्षा को आदेश दिया है कि सभी शिक्षकों का जनवरी माह तक का वेतन भुगतान कर दिया जाय। फरवरी माह के वेतन का भुगतान उन्हीं शिक्षकों को किया जाय जो हड़ताल में शामिल नहीं थे। जिन्होंने इंटर और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में वीक्षण अथवा मूल्यांकन का कार्य किया है।
गौरतलब है कि फरवरी माह में पहले 17 फरवरी से नियोजित प्रारंभिक शिक्षक और 26 फरवरी से माध्यमिक शिक्षक हड़ताल पर चले गए थे। श्री महाजन ने जिलों को भेजे पत्र में कहा है कि शिक्षकों की हड़ताल को लेकर वेतन रोकने का आदेश दिया गया था।
कोरोना के कारण सम्पूर्ण भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के मद्देनजर इससे संबंधित आदेशों की समीक्षा की गयी और तत्काल जनवरी तक के वेतन भुगतान का निर्णय लिया गया है। उन्होंने सभी डीईओ को आदेश का पालन करते हुए कृत कार्रवाई की रिपोर्ट 31 मई की शाम 5 बजे तक माध्यमिक और प्राथिमक निदेशक को ई मेल पर भेजने को भी कहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !