Breaking News

अभी-अभी :: 29 BAS अफसरों का तबादला, गोपालगंज के डीएम भी बदले

 

 

डेस्क। बिहार में एक IAS और 29 BAS अफसरों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

 

Advertisement

 

जारी अधिसूचना के मुताबिक गोपालगंज में नए जिलाधिकारी की पोस्टिंग की गई है। समाज कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत कुमार सी.एच. को गोपालंगज का नया डीएम बनाया गया है। वहीं जहानाबाद में नए अनुमंडल पदाधिकारी की पोस्टिंग हुई है।

 

 

सारण के वरीय उपसमाहर्ता राजीव रंजन सिंह जहानाबाद के एसडीओ होंगे जबकि जहानाबाद के एसडीओ विकास कुमार को स्थानांतरित कर पटना का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं पूर्वी चंपारण की वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिंह को आरा सदर का एसडीओ बनाया गया है।

 

Advertisement

 

पटना के वरीय उप समाहर्ता सतीश रंजन को सुपौल का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। शशांक राज को जहानाबाद का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अजमल खुर्शीद को कटिहार का जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।

 

 

 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …