Breaking News

यूपी में 15 अप्रैल से लॉकडाउन खोलने की तैयारियां तेज, सीएम योगी ने सांसद-विधायकों से मांगे सुझाव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। यूपी में 15 अप्रैल से लॉकडाउन खोलने की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के विधायक और सांसदों से वीडियो क्रांफेंसिंग पर बात की। जिसमें योगी ने बताया कि हो सकता है 15 अप्रैल से फेस वाइज लॉकडाउन खोला जाए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियो से लॉकडाउन खुलने के बाद कि स्थिति संभालने के लिए सुझाव मांगें हैं। योगी का कहना है कि सरकार को इससे अपनी कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी।

सरकार का पूरा जोर इस बात पर है कि लॉकडाउन खोलने के बाद भीड़ जमा ना हो। इसके लिए भी पूरी तैयारियां चल रही हैं। सूत्रों की मानें तो यूपी सरकार पहले उन जिलों से लॉकडाउन हटाएगी, जहाँ कोरोना वायरस संक्रमण अपेक्षा काफी कम है। इसमे भी वायरस संक्रमण वाले हॉट स्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में रविवार को 16 नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 15 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 264 हो गई है। इसमें 123 मरीज ऐसे हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात से लौटेे हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते दो दिनों में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से हुए इजाफे के पीछे तबलीगी जमात में शामिल लोग मुख्य कारण हैं। यूपी में अब कोरोना वायरस का संक्रमण कुल 30 जिलों तक फैल गया है। मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक और सांसदों से सुझाव मांगने से पहले जिलों के डीएम व एसपी से भी लॉकडाउन हटाने के बाद के हालात का आकलन करने को कहा था। वहीं कुछ दिन पहले अधिकारियों ने बताया था कि अगर लॉकडाउन खुला तो सबसे पहले बाजार व मंडियों को खोला जाएगा। माल में मल्टीपलेक्स को इस दायरे से बाहर रखने की योजना बन रही है। मौजूदा वक्त की सारी ऐहतियात बाद में भी सख्ती से बरती जाएगी। इसमें समूह में न निकलने से लेकर सैनिटाइजेशन तक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम 15 अप्रैल से फेसवाइज लॉकडाउन खोल सकते हैँ। लेकिन तो हालात बहुत चुनौतीपूर्ण होंगे। सभी को इसका पूरा ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में जो जहां फंसा होगा, वहां से आने का प्रयास करेगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …