Breaking News

लखनऊ डबल मर्डर : प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

लखनऊ ब्यूरो।कोरोना लॉकडाउन के बीच लखनऊ के सआदतगंज इलाके से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को लड़की के परिजनों अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, शनिवार देर रात सआदतगंज इलाके के नौबस्ता मोहल्ले में दूध और प्रॉपर्टी का कारोबार करने वाला 25 साल का अब्दुल मालिक अपने मोहल्ले में ही अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा। जैसे ही इसकी भनक लड़की के पिता उस्मान को लगी तो वह अन्य परिजनों के साथ मिलकर अब्दुल करीम की लाठी-डंडों पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आई प्रेमिका की भी उसके परिजनों ने पिटाई कर दी। परिजनों नेे दोनों की इतना मारा की दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के पिता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं, प्रेम-प्रेमिका के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि लड़की के पिता उस्मान, भाई दानिश, ताऊ सुलेमान उसके बेटे रानू को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडीसीपी के मुताबिक दोनों पक्ष एक ही मोहल्ले के हैं और एक दूसरे से परिचित हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …