राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश में रविवार को 16 नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इनमें 15 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े हैं। अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 264 हो गई है। इसमें 123 मरीज ऐसे हैं जो दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात से लौटेे हैं। शनिवार को कानपुर में जमात के लोगों के संपर्क में रहे एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। हालांकि अभी उसे कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते दो दिनों में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से हुए इजाफे के पीछे तबलीगी जमात में शामिल लोग मुख्य कारण हैं। यूपी में अब कोरोना वायरस का संक्रमण कुल 30 जिलों तक फैल गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अब तक मिले मरीजों में नोएडा के 58, आगरा के 47, मेरठ के 32, गाजियाबाद के 14, लखनऊ के 10, कानपुर के 7, लखीमपुरखीरी चार, पीलीभीत के दो, वाराणसी के पांच, शामली के छह, जौनपुर के तीन, बागपत के दो, बरेली के छह, बुलंदशहर के तीन, बस्ती के पांच, हापुड़ एक, गाजीपुर के दो, आजमगढ़ के तीन, फिरोजाबाद के चार, सहारनपुर के 20, हरदोई एक, प्रतापगढ़ के तीन, बांदा दो, शाहजहांपुर एक, रायबरेली 2, महाराजगंज के छह, हाथरस के चार, मिर्जापुर के चार, औरैया के तीन और बाराबंकी का एक मरीज शामिल है।
उधर जो 21 लोग अब तक स्वस्थ घोषित किए गए हैं उनमें आगरा के आठ, नोएडा के आठ, गाजियाबाद के तीन और कानपुर और लखनऊ का एक-एक मरीज है। प्रमुख सचिव का कहना है कि बुजुर्ग भी अब इस संक्रमण से ठीक हो रहे हैं। ऐसे में घबराने की बात नहीं है। सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना होगा।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि तबलीगी जमात से जुड़े 1302 लोगों को चिह्नित कर चिकित्सीय परीक्षण के बाद क्वारंटीन करा दिया गया है। तबलीगी जमात के मरकज में एक फरवरी 2020 के बाद विदेशों से आए कुल 306 लोगों में से 305 विदेशी व्यक्तियों को क्वारंटीन किया गया है। इन विदेशी व्यक्तियों के विरुद्ध लॉक डाउन आदि के उल्लघंन पर 16 जिलों में कुल 36 एफआईआर एपिडेमिक एक्ट, फारेनर्स एक्ट व वीजा रूल्स आदि की धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !