राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
प्रदेश के डीजीपी एचसी अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया पर झूठी व उत्तेजनात्मक पोस्टों का प्रभावी खंडन करें। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मंगलवार को जारी इन निर्देशों में कहा गया है कि साम्प्रदायिक-शरारती तत्वों की थानेवार एवं खुफिया सूचना के आधार पर चिन्हित व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। पुलिस की प्रभावी एवं व्यापक पेट्रोलिंग मात्र मुख्य मार्गों तक सीमित न रहकर शहरों व कस्बों के अन्दर की गलियों, मोहल्लों एवं सुदूर ग्राम तक की जाए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पुलिस के वाहनों पर लाउडस्पीकर के जरिए जनसामान्य को घर के अन्दर रहने, भीड़ एकत्रित न करने के संबंध में सोशल डिस्टेंसिग के सिद्धान्त का अनुपालन करने की अपील की जाए। यूपी-112 के वाहनों का भी लाकडाउन के अनुपालन में प्रयोग किया जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर वैद्यानिक कार्यवाही भी की जाए। डीजीपी ने कहा है कि विभिन्न समुदायों के स्थानीय नेतृत्व, धार्मिक गुरुओं से अपील कराई जाए कि लोग लाकडाउन का प्रभावी पालन करें।

तबलीगी जमात के अनुयाइयों से भी अपील की जाये कि वह स्वतः बाहर आकर क्वारंटाइन के संस्थानों में जाएं। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने समकक्षीय मजिस्ट्रेट के साथ निरन्तर भ्रमण कर प्रभावी गश्त पेट्रोलिंग करें। संवेदनशील स्थानों में पिकेट एवं गश्त की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए। परिक्षेत्र एवं जोन स्तर के अधिकारी द्वारा लगातार संवेदनशील इलाकों में भ्रमणशील रहकर जनपदों द्वारा लाकडाउन के अनुपालन की निरन्तर समीक्षा की जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !