डेस्क : बेटी डीएसपी और पिता उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) पद पर एक ही थाने में काम कर रहे हैं। पिता की आमद के बाद बेटी पिता से पुलिसिया गुर सीख रही है, तो पिता भी पूरे जज्बे के साथ काम में जुटे हैं। क्षेत्र में विवादों को निपटाने के साथ ही कोरोना से लोगों को बचाने के लिए जंग भी साथ-साथ लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना में शाबेरा अंसारी प्रशिक्षु डीएसपी हैं। जनता कर्फ्यू के दौरान पिता सीधी आए हुए थे। जहां वह अपनी बेटी के पास थे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद पुलिस अधीक्षक आरएस बेलवंशी के निर्देश पर पिता अशरफ अली अंसारी को मझौली थाने में आमद देनी पड़ी। अशरफ अली इंदौर के लसूडि़या थाने में उप निरीक्षक पद पर हैं। वर्ष 2013 में सब इंस्पेक्टर और 2016 में डीएसपी शाबेरा अंसारी वर्ष 2013 में सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुई। वर्ष 2016 में पीएससी परीक्षा पास कर 2018 में डीएसपी नियुक्त हुई। 9 दिसंबर 2019 से वह सीधी में प्रशिक्षु डीएसपी पद पर काम कर रही हैं।

अशरफ अली ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह बेटी के साथ काम कर पाएंगे। यह संयोग है कि हम एक साथ काम कर रहे हैं। यह हमेशा यादगार रहेगा। मैं काफी खुश हूं। उन्होंने अपने स्टाफ के लोगों को भी फोन पर बेटी के सानिध्य में काम करने की बात भी कही है।
शाबेरा अंसारी ने कहा कि पिता के साथ काम करने पर यह सीखने को मिला कि हमेशा शांत होकर देश और समाज का काम करना चाहिए। पिताजी के साथ काम करने के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को भी मिला है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !