Breaking News

इंटरनेशनल महिला दिवस पर भव्य समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दलित स्वराज महिला संगठन ”गौरव” एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन विजयश्री कमल प्रसाद एवं सपना भारती के नेतृत्व में एल एस एम कॉलेज में आयोजित हुआ।उक्त अवसर पर उदघाटन भाषण में गोपालजी ठाकुर, सांसद ने कहा मोदीजी के राज में महिलाओं का जोरदार सशक्तिकरण हुआ है। कांग्रेस राज में केवल बातें होती थी । महिलाओं की विभिन्न योजनाओं को इस सरकार ने अमली जामा का स्वरूप दिया है। महिलाओं के उत्थान हेतु अनेकों कार्य हो रहें हैं।

 

 

मुख्य अतिथि के रूप में रवि के पटवा, समाजसेवी फिल्मकार, इतिहासकार पर्यावरणविद, अध्यक्ष अम्बेडकर संस्थान ने कहा सनातन धर्म में नारी को शक्ति,निर्माण, संयम का प्रतीक माना जाता है। हम सीता राम , राधे कृष्ण,पार्वती पति महादेव की जय बोलते हैं।बिना नारी के ब्रह्मांड की कल्पना नहीं हो सकती।गार्गी , अपाला,रानी दुर्गावती, महारानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाईं होलकर,राजमाता जीजाबाई,महारानी विक्टोरिया,मैडम कियरो,हजरत महल,रज़िया सुल्तान,प्रतिभा पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति, विलियम जोन्स भारतीय मूल की अंतरिक्ष महिला का वर्णन किया।यहां तक कि हम भारत माता की जय कहते हैं। भारतीय सेना भी दुर्गा मैया,काली माता का जयघोष करने के बाद हर हर महादेव का नारा लगाती है।

Advertisement

 

विशिष्ट अतिथि डॉ मृदुल शुक्ला ने कहा वैज्ञानिक रूप से महिलाएं पुरुष से ज्यादा बुद्धिमान होती हैं पुलिस में भी महिलाओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है।आदित्य कुमार। मन्ना, अध्यक्ष दरभंगा भाजपा को सम्मानित किया गया। उद्घाटन दीप प्रज्वलन अमरनाथ गामी ,रवि के पटवा,विद्यानाथ झा, आर के दत्ता, ने किया।अमरनाथ गामी ने अपनी संस्था की ओर से मई में सामूहिक विवाह आयोजन की निःशुल्क व्यवस्था की घोषणा की।डॉ विद्यानाथ झा ने कहा नारी में अपूर्व शक्ति है। आज नारी हर क्षेत्र में अव्वल है।

 

 

अपने अध्यक्ष भाषण में विजयश्री कमल प्रसाद ने बताया उक्त कार्यक्रम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, दलित स्वराज महिला संगठन गौरव एन जी ओ एवं भाजपा महिला मोर्चा की सपना भारती की अगुवाई में सबल महिला सबल मिथिला का संयुक्त आगाज़ करेगा। अवसर पर राजीव प्रकाश मधुकर , बजरंग दल एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगण का सम्मान किया गया।अवसर पर सुनीता सिन्हा,प्रतिमा पासवान,मनीषा,संगीता प्रजापति,बच्ची देवी, अनुपमा देवी, मुन्नी देवी,मंजू देवी,मीणा देवी,अमृता मिश्रा,रानी कुमारी,किरण मिश्र, जयंती देवी,रानी,सारा झा,ललिता देवी,विमला देवी अन्य ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …