Breaking News

Active Mode में दरभंगा मद्यनिषेध, भारी मात्रा में शराब बरामद 2 गिरफ्तार

 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिला में लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर विभाग द्वारा दो बड़े आपूर्तिकर्ता पकड़े गए हैं।

 

 

उल्लेखनीय है कि पहले अभियोग एनएच 27 पर बिजली मोड़ के पास सदर थाना अंतर्गत पकड़ा गया जहां पूर्व से विभाग की टीम गुप्त सूचना पर वाहन का इंतजार कर रही थी।

 

 

वहां पिकअप संख्या BR01GM3702 से खीरे से ढक कर रखे कार्टून में कुल 1872 बोतलों में 869.040 लीटर विदेशी शराब जप्त कर,पिकअप चालक श्री बिंदु कुमार सिंह,ग्राम विदुलिया,थाना जंदाहा (वैशाली) को गिरफ्तार किया गया।

 

 

दूसरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जाले थाना अंतर्गत बसंत गांव से की गई। जहां केले के बगीचे में गड्ढे/ झाड़ी में छुपा कर बोरे,कार्टून में रखे 588 बोतलों में कुल 198.690 लीटर विदेशी शराब जप्त कर वहां के विमलेश राम व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया।

 

Advertisement

 

विदित हो कि होली के पूर्व भी विभाग ने एनएच 27 बिजली मोर के पास से ही एक कंटेनर से गुप्त तहखाना बनाकर रखा गया भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त किया गया था।

प्रदीप कुमार सहायक आयुक्त मद्यनिषेध दरभंगा ( फाइल फोटो)

 

दरभंगा मद्यनिषेध के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि यह अभियान लगातार औचक रूप से चलता रहेगा। इस विशेष अभियान में कई टीमों को सिविल ड्रेस में भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …