मधुबनी/दरभंगा : फुलपरास थानांतर्गत खोपा चौक पर बुधवार सुबह तेज गति से जाती एक पिक-अप वैन सड़क पर लोगों को रौंदती चली गई. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर खून पसर गया. दुर्घटना में तीन की घटना-स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में एक तेज रफ़्तार पिकअप वैन ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी फिर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटना के बाद घंटों मची अफरा-तफरी के दौरान सड़क जाम रहा. इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !