दरभंगा : जिलाधिकारी के निदेशानुसार आज सभी वरीय प्रखण्ड प्रभारी, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा 100 से अधिक प्रखंड / पंचायत क्वारंटाइन केन्द्रों एवं जन वितरण प्रणाली की दुकानों का औचक निरीक्षण कर क्वारंटाइन केन्द्रों में आवासित प्रवासी मजदूरों को प्रदान की जा रही भोजन, आवासन, चिकित्सा सुविधा, जन वितरण प्रणाली की दुकानों में लाभार्थियों के बीच खाद्यान्न का वितरण की स्थिति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस. एम. ने भी वरीय पुलिस अधीक्षक श्री बाबू राम के साथ जिला आपदा राहत शिविर, जिला परिवहन कोषांग एवं विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस क्रम में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में अवश्थित डी.पी.एस.पब्लिक स्कूल, दिल्ली मोर क्वारंटीन केन्द्र में आवासित प्रवासियों से पूछताछ कर यह पता लगाया गया कि उस केन्द्र में समय पर नाश्ता खाना मिल रहा है, डिग्निटी एवं सैनिटरी किट्स प्राप्त हुआ है कि नहीं.

इस केन्द्र में आवासित सभी प्रवासियों द्वारा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रहीं सुविधाओं पर ख़ुशी जाहिर किया गया.उन लोंगो द्वारा बताया गया कि सुबह के नाश्ता के साथ दोनों टाइम खाना मिल रहा है.

आवासन में कोई दिक़्क़त नहीं है. वाशरूम की बराबर सफाई होती है. सभी लोंगो को सैनिटरी किट्स भी प्राप्त हो गया है.
डीपीएस क्यू. कैंप में आज 45 प्रवासी ठहरे हुए थे.

उनलोगो ने बताया कि चिकित्स्कों के द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है. केन्द्र में सभी प्रवासी स्वस्थ पाए गये.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !