Breaking News

रक्तदान है महादान,जीवनदान के बराबर – राजेश्वर राणा

दरभंगा : रक्तदान महादान है, इसे जीवनदान के बराबर माना जाता है। रक्तदान ना केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है, बल्कि यह रक्त देने वाले को स्‍वस्‍थ बनने में भी हेल्‍प करता है, इसलिए यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

उक्त बातें बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के संघठन सचिव सह मुजफरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा ने कहीं। साथ ही युवाओं से राजेश्वर राणा ने की अपील कि समय समय पर युवा रक्तदान कर पुण्य के भागी बने ।

शुक्रवार को डीएमसीएच में बिहार प्रदेश युवा जनता दल यू० के संघठन सचिव सह मुजफरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।दरभंगा मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद द्वारा रक्त दान शिविर का फीता काट कर उद्घाटन किया गया।

डीएमसी अधीक्षक डॉ आर आर प्रसाद ने कहा कि ब्‍लड एक महत्वपूर्ण मेटल है और रक्तदान बॉडी में नए ब्‍लड को पुनर्जीवित करने में सक्षम बनाता है। साथ ही ब्‍लड डोनेट करने से बॉडी में नया ब्‍लड और नई सेल्‍स बनती है, जो ब्लड को पतला करती है। जिससे स्किन साफ़ और सुंदर बनती है, यह चेहरे के पिंपल्‍स, दागों को कम कर चेहरे की सुन्दरता भी बढ़ाता है। इसलिए युवाओं और महिलाओं को बढ़ चढ़कर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के लिए पौष्टिक व स्वस्थ आहार और अच्छी तरह से आराम करना बहुत महत्वपूर्ण है, जिससे नए ब्‍लड सेल्‍स फिर से बनें।


रक्तदान शिविर में जदयू के प्रांतीय नेता राजेश्वर राणा सहित 25 युवा जदयू के युवा साथी ने रक्तदान किया । दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद ने राजेश्वर राणा को धन्यवाद ज्ञापित किया।

रक्तदान शिविर में ऋषभ सिंह ,राम शंकर सिंह ,अभिषेक मानी ,कोमल आनंद ,पूनम गुप्ता , नजमुस साकीब , गौरव ,चंदन समेत अन्य युवा साथियों ने रक्त दान किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …