दरभंगा : मध्य विद्यालय कमतौल के प्रधानाध्यापक राम प्रमोद झा की बुधवार को मृत्यु हो गई है। वे क्वारंटाइन केन्द्र के प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त थे। जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा श्री झा के असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त किया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा को मृतक के परिवार से मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि श्री झा के सेवाकाल में ड्यूटी पर रहते हुए मृत्यु हो जाने पर सरकारी नियमानुसार देय सभी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी।उन्हें डबल ग्रच्युइटी का लाभ प्राप्त होगा.

जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्व. झा के परिवार के किसी एक व्यक्ति को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी दिलाने एवं सेवांत लाभ की राशि का भुगतान की कार्रवाई तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया गया है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !