दरभंगा: जिला पदाधिकारी डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया कि संदिग्ध मरीजों के रैंडम जांच में 14 नए मरीजों के कोरोना पोजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बुधवार सुबह 6 नये मरीज मिले थे जो विभिन्न प्रखण्ड क्वारंटाइन केन्द्रों में अलग-अलग ठहरे हुए है। इसमें से 03 मरीज बहादुरपुर प्रखण्ड के है और बाकी तीन में से एक-एक बेनीपुर, अलीनगर एवं कुशेश्वरस्थान के हैं। वहीं शाम को 08 और कोरोना पोजिटिव केस मिला है। ये सभी लोग विभिन्न प्रखण्ड क्वारंटाइन केन्द्रों में अलग-अलग ठहरे हुए है। इसमें से 01 सिंहवाड़ा, 03 सतीघाट एवं 04 बिरौल प्रखण्ड क्वारंटीन केन्द्र में ठहरे हुए हैं।

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, दरभंगा को उपरोक्त सभी 14 नये कोरोना पोजिटिव मरीजों को डी.एम.सी.एच. के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उनलोगों की समुचित चिकित्सा कराने का निदेश दिया है। इस प्रकार जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या 16 से बढ़कर 30 हो गई है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने बताया कि पहले के 16 कोरोना पोजिटिव मरीजों में से 05 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके है और पहले के बाकी 11 मरीजों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। सभी मरीज स्वस्थ हैं लेकिन उक्त सभी मरीजों की समुचित चिकित्सा की जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि 14 नए कोरोना पोजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। तदनुसार उनके सैंपल की जाँच कराकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

दिन केे 11 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम डॉ त्यागराजन एस एम ने बताया कि डीएमसीएच में बहुत तेज़ी से कोरोना की जाँच हो रहीं हैं. प्रत्येक दिन 150 सैंपल की जाँच की जा रहीं हैं. बताया कि डीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी लैब में दरभंगा जिला से संबंधित अबतक 1401 सैम्पल जाँच हेतु भेजा गया हैं जिसमें से 1067 सैम्पल के रिपोर्ट प्राप्त हो गया हैं.
उन्होंने बताया कि जिला में मिले कोरोना के 22 पॉज़िटिव मरीजों में से 1 को छोड़कर बाकी सभी राज्य के बाहर से यात्रा कर लौटे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !