Breaking News

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला, उदय सिंह कुमावत को मिली कमान

डेस्क : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का तबादला कर दिया गया है। संजय कुमार को पर्यटन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत को अब स्वास्थ्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। 

बिहार के 4 आईपीएस को प्रोन्नति
बिहार कैडर के चार आईपीएस अफसरों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। बिहार पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त हुए इन अधिकारियों को अलग-अलग तारीख से इसका लाभ दिया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक प्राणतोष कुमार दास, मो. अब्दुल्लाह, बिनोद कुमार और अभय कुमार लाल को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है। प्रोन्नति के चलते इनकी वर्तमान तैनाती प्रभावित नहीं होगी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …