Breaking News

दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड मूवी का ट्रेलर लांच

picsart_11-03-05-03-36-240x220बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx: Return Of Xander Cage’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में दीपिका हॉलीवुड स्‍टार विन डीजल संग शानदार एक्‍शन सीन्‍स करती नजर आ रही हैं. दीपिका का हॉट एंड बोल्‍ड अंदाज फैंस को हैरान करेगा. इससे पहले फिल्‍म का पोस्‍टर रिलीज हुआ था जिसमें दीपिका हाथों में गन लिये नजर आईं थी.

दीपिका फिल्‍म में सेरेना नामक किरदार निभा रही हैं. इंडिया में इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए कई प्‍लान बनाये गये है. हाल ही में दीपिका ने इंस्‍टाग्राम पर एक टीजर भी शेयर किया था जिसमें उनके किरदार के बारे में बताया जा रहा है. फिल्‍म में विन डीजल मुख्‍य भूमिका में हैं और दीपिका उनके साथ एक्‍शन सीन करती नजर आ रही हैं.

ट्रेलर देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें..

जनवरी में रिलीज हो रही इस फिल्‍म का इंतजार दीपिका के साथ-साथ उनके फैंस को भी है. कुछ दिनों पहले दीपिका फिल्‍म को प्रमोट करने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 10’ के घर पहुंची थी. इसके अलावा दीपिका और विन सोशल मीडिया के जरिये भी फिल्‍म को प्रमोट कर रहे हैं.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …