डेस्क : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दरभंगा जिले में स्थित जनता दल यूनाइटेड के सक्रिय कार्यकर्ताओं से बात की। कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए काम और अभियान को भी उन्होंने विस्तार से बताया। बिहार प्रदेश युवा जदयू के संघटन सचिव सह मुज़फ़्फ़रपुर नगर प्रभारी राजेश्वर राणा से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑनलाइन बात की। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए तैयार रहें । उन्होंने 15 साल बनाम 15 साल को लेकर जनता के बीच जाने को लेकर प्रतिबद्ध होने को कहा है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ऐसा माहौल बनाएंगे कि बिहार में कोई संकट उत्पन्न नहीं हो, समाज में विवाद नहीं हो आपस में प्रेम,भाईचारा व सद्भावना बना रहे।

उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। जब भी बाहर जाएं मास्क लगाकर जाएं। उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में जो लोग जहां है वही रहे, उनके वे पक्षधर थे। लेकिन अब जो भी श्रमिक बाहर से आए हैं, उन्हें मजबूरी में अब फिर बाहर जाना नहीं पड़े, सभी को रोजगार मिले यह व्यवस्था की जाएगी। लॉक डाउन के दौरान इन श्रमिकों को बहुत कष्ट उठाना पड़ा वहां उनकी मदद नहीं की गई जबकि ये लोग उन्हीं की सेवा में लगे हुए थे। हमें यह ठीक नहीं लगा, अपनी तरह से बिहार सरकार ने इन लोगों को मदद पहुंचाई। अन्य राज्यों में फंसे रहे बीस लाख से ज्यादा बिहार के लोगों के खाता में राहत पहुंचाई गई। एक- एक हजार रुपए हस्तांतरित किए गए।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि देश एक है नागरिकता सबकी एक है तो फिर प्रवासी क्यों कहा जा रहा है। यहां कोई प्रवासी नहीं है। कोरोना संकट के दौरान अब तक सरकार ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 8538 करोड़ 53 लाख रुपए खर्च किए हैं। ग्राम पंचायतों में प्रत्येक परिवार को चार मास्क एवं एक साबुन मुफ्त में वितरित किया जा रहा है। शहर में भी गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच मास्क का मुफ्त वितरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उद्योग और कारोबार की नीति बदलेगी। जरूरत पड़ी तो नई नीतियां भी बनाई जाएंगी। अधिक से अधिक रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा हो,इसके लिए काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिथिला में इतनी क्षमता है कि वे दूसरों को रोजगार दे सकती है। मिथिला के उत्पादन देश के हर नागरिक के खाने की थाली की शोभा है पान, माछ और मखाना मिथिला की सांस्कृतिक विरासत है जो अब उद्योग का रूप लेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव संगठन आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। चुनाव समय पर होगा।
विचार व्यक्त करने वालों में विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, संजय झा आदि प्रमुख थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !