दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में युवक की हत्या मामले में 3 महिला सहित 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोस्तों के साथ घर से निकला युवक घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी खोजबीन की लेकिन युवक का कोई अता पता नहीं चला।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बताया जाता है कि एपीएम थाना क्षेत्र के परमानंद पुर गांव के अजीत कुमार राय अपने तीन दोस्तों के साथ 4 अगस्त को 10 बजे घर से निकला। जब 2 दिन तक घर नहीं लौटा तो अजीत कुमार राय के पिता ने एपीएम थाने को सूचना दी कि उनका पुत्र लापता है। उनके पुत्र का दोस्त परमजीत दास एवं नरेश दास के साथ घर से निकल कर कहीं घूमने गया था दोनों दोस्त वापस आ गए लेकिन उनका पुत्र का कुछ अता पता नहीं है। एपीएम थाना पुलिस ने दोनों दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोस्तों ने स्वीकार किया कि अजीत कुमार राय की हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंक दी है।

पूछताछ में मृतक के दोस्तों ने बताया कि शराब पीने के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर वहां पर उपस्थित सभी लोगों के साथ कहासुनी हो गई उसी दौरान पकड़े गए लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर अजीत के शव को नदी किनारे फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपियों में स्वर्गीय श्री सहनी के पुत्र ठक्कन सहनी, दुनिया लाल सहनी के पुत्र संजय सहनी, रामबचन सहनी के पुत्र दर्शन सहनी, राम पुनित सहनी के पुत्र त्रिवेणी सहनी, किशोरी दास के पुत्र परमजीत दास, उरन दास के पुत्र नरेश दास, दर्शन सहनीकी पत्नी प्रमिला देवी, पप्पू सहनी की पत्नी ममता देवी एवं राम आशीष सहनी की पत्नी रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया है।
सिटी एसपी ने बताया कि शराब पीने को लेकर एवं महिला के साथ छेड़खानी करने की बात अभियुक्तों ने बताई है लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान एपीएम थानाध्यक्ष जजा अली उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !