डेस्क : बिहार प्रदेश युवा जदयू के संगठन सचिव सह मुज़्ज़फरपुर नगर के प्रभारी राजेश्वर राणा उर्फ़ बिल्टू सिंह के नेतृत्व में तीस छात्र एवं युवा ने दरभंगा के चन्दनपट्टी में युवा जदयू की सदस्यता ग्रहण की।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
मौके पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में युवा जदयू दरभंगा के नगर अध्यक्ष नवनीत सिंह उर्फ बिजली सिंह उपस्थित थे।

संगठन सचिव राजेश्वर राणा ने कहा कि युवा एवं छात्र नीतीश कुमारजी के नीति ,विचार,विकाश,आदर्श से प्रभावित होकर युवा एवं छात्र जदयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसके लिए छात्र एवं युवाओं का हार्दिक अभिनंदन।

नगर अध्यक्ष नवनीत सिंह उर्फ बिजली सिंह ने कहा कि बिहार में विकास है नीतीश कुमार में विश्वास है। मौके पर अर्थशास्त्र के शिक्षक प्रवीण कुमार झा उपस्थित थे। उन्होंने युवा जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं में रोहित कुमार मंडल, गोविंद कुमार मंडल,आतिश कुमार मिश्रा, शिवा झा, गोलू कुमार, पिंटू कुमार, उत्तम सिंह, सैफ दस्तगीर इत्यादि युवा शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !