Breaking News

राशनकार्ड :: 98 हजार 600 दरभंगा जिले में वितरित, बाढ़ को लेकर डीएम ने की ऑनलाइन समीक्षा बैठक

दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित अम्बेडकर सभागार में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में बाढ़ को लेकर ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक में उन्होंने बहादुरपुर, बहेड़ी, गौड़ाबौराम एवं बिरौल के अंचलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों का डाटा अविलम्ब उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने कर्मियों को क्षेत्र में भेजकर अनुश्रवण कराकर जल्द से जल्द डाटा मुख्यालय को उपलब्ध करावें।

सभी अंचलाधिकारियों को नाव परिचालन में परिवहन विभाग द्वारा निर्गत नियमावली का अनुपालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक करा लेने के निर्देश दिए तथा प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी बाढ़ राहत सामाग्रियों के वितरण का क्रॉस जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्षणयुक्त इच्छूक व्यक्ति का एन्टीजन टेस्ट कराई जाए।

जिला कृषि पदाधिकारी को पानी घटने के साथ ही फसल क्षति का आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने राशन कार्ड वितरण की समीक्षा की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि 98 हजार 600 राशन कार्ड का वितरण किया जा चुका है। वितरण का कार्य लंबित नहीं है। उन्होंने नाव से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन का खाद्यान्न भेजवाने का निर्देश राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक को दिया।

जिला पशुपालन पदाधिकारी को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर अंचलाधिकारियों से वार्त्ता कर वांछित पशु चारा की आपूर्ति करवाने के निर्देश दिए। ऑनलाइन बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *