दरभंगा : चित्रगुप्त सेवा संस्थान, लक्ष्मीसागर में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा कायस्थों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए निर्णय लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कायस्थ समाज नोटा का प्रयोग करेगा।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
संस्थान के कार्यालय में राजेन्द्र कुमार दास की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर कर्ण कायस्थ महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक ने इस मौके पर कहा कि महासभा मेधावी गरीब छात्र एवं छात्राओं के लिए 70 प्रतिशत अंक आने पर 2500 रूपये की राशि प्रदान करेगी। यह ऐसे परिवारों को प्राप्त होगा, जिनकी आय 2 लाख से कम है। वहीं वेसहारा वरिष्ठ नागरिकों जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है, उनके खाते में प्रति वर्ष 2500 रूपये भेजे जायेंगे।

बैठक में रविभूषण प्रसाद, आईसी वर्मा, जगन्नाथ दास, अमरेन्द्र कुमार दास, पंकज कुमार दास, तृप्तिनारायण दास, धीरेन्द्र कुमार दास आदि उपस्थित थे। वहीं इस मौके पर राजेन्द्र कुमार दास की अध्यक्षता और अरूणेश प्रसाद श्रीवास्तव को सचिव बनाने के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों का चयन नये वर्ष के लिए किया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !