दरभंगा : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त/आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। एफ.एस.टी. एवं एस.एस.टी. द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लगातार दबिश बनायी जा रही है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इनके द्वारा वाहनों की सघनता से जाँच कर गैर-कानूनी आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। वाहनों की जाँच में अबतक 77 लाख 2 हजार 200 रुपये जुर्माना की वसूली की गयी है। वहीं पुलिस के द्वारा 17838.652 लीटर शराब जब्त की गई है। अब तक 1252 शस्त्र का सत्यापन किया गया है जिनमें से 358 शस्त्र जमा करा दिया गया है। आपराधिक प्रवृत्ति के 147 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किए गए हैं।

वहीं 60 लोगों के विरूद्ध सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई की गई है, जिन्हें अपने थाने क्षेत्र से इतर के थाने में रोज हाजिरी लगानी होगी या अन्य थाना क्षेत्र में रहना होगा। कुल 8031 व्यक्तियों से बंध पत्र भरवाया गया है। मतदान तिथि के लिए कुल 235 भेद्द टोले की पहचान हुई है, जहाँ के 1651 व्यक्ति ऐसे चिन्ह्ति किये गए हैं जिसके द्वारा गड़बड़ी फैलायी जाने की आशंका है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !