Breaking News

खेड़िया के समर्थन में एकजुट हुए कार्यकर्त्ता, गामी को टिकट मिलने से टूट के कगार पर दरभंगा राजद

दरभंगा : पूर्व महापौर तथा राजद के वरीष्ठ नेता ओमप्रकाश खेड़िया को दरभंगा शहरी विधानसभा से टिकट नही दिये जाने से राजद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। राजद नेता ओमप्रकाश खेड़िया के घर भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना दरभंगा राजद का टूट के कगार पर होना प्रतीत हो रहा है।

राजद नेता खेड़िया के आवास पर जुटे पार्टी कार्यकर्ता

दरभंगा शहरी क्षेत्र से अमरनाथ गामी को टिकट मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजद आलाकमान के इस फैसले के प्रति अपनी नाराजगी दर्ज करते हुए कहा कि श्री खेड़िया पिछले पैंतीस वर्षों से राजद के समर्पित कार्यकर्ता रहें हैं और ऐन वक्त पर पार्टी का टिकट बाहर से आकर पार्टी मे आनेवाले उम्मीदवार को दिया जाना सामान्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को तोड़ने वाला निर्णय हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ओम प्रकाश खेड़ियो को भरोसा दिलाया कि हम सभी आपके सभी निर्णयों के साथ हैं।

ओम प्रकाश खेड़िया का आवास

ओमप्रकाश खेड़िया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय सहानुभुति को आत्मसात करते हुए उनलोगों से कहा कि आपलोगों का मेरे प्रति यही स्नेह मेरा असली टिकट है। शीघ्र ही मैं अपने निर्णय से आपलोगों को अवगत कराउंगा। उन्होने कहाकि मैने शुरु से ही दरभंगावासियों की सेवा की है और आगे भी करता रहूंगा। ओमप्रकाश खेड़िया से आकर मिलने वालों मे नगर अध्यक्ष वरुण महतो, नारद जी, १-४७ वार्ड अध्यक्ष ,महासचिव , पंचायत अध्यक्ष और भी राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *