Breaking News

कुछ लोग चैन की नींद सो रहे हैं तो कुछ को नींद ही नहीं आ रही है- पीएम मोदी

picsart_11-13-02-41-04-320x257गोवा, एएनआई : पणजी में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबैन पर जमकर अपने मन की बात की. उन्होंने कहा कि मुझे सिर्फ 50 दिन दीजिए. यदि उसके बाद मैं सफल नहीं हो सका तो जो सजा आप देंगे वह मुझे मंजूर होगा. मैं जानता हूं कि मेरे इस फैसले से बहुत लोग मेरे दुश्‍मन हो गए हैं क्योंकि मैं उनसे 70 साल का लूटा हुआ पैसा निकलावा रहा हूं लेकिन मैं आपको भरोसा दिला दूं कि यदि एक बार देश स्वच्छ हो गया तो कोई मच्छर भी आस-पास नहीं भटकेगा.

गोवा में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखने के दौरान दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आपको यह जानकर हैरत होगी कि कई बड़े नेताओं और सांसदों ने उनसे अपील की थी कि सोना और चांदी की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को खत्म कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जहां कहीं भी भ्रष्टाचारियों ने कालाधन छिपाकर रखा हुआ है उसको बाहर लाकर रहेगी। यह सरकार का काम है कि वह इसका पता लगाए और दोषियों को सजा दिलाए। इस मौके पर उन्होंने साफ कर दिया कि सरकार इस मुद्दे पर अब कोई रियायत देने के मूंड में नहीं है। लेकिन पिछली सरकार इसको लेकर बचती रही है। उन्होंने कहा कि जैसा भारत जनता को चाहिए वह ऐसा भारत देने का वादा करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद कुछ लोग चैन की नींद सो रहे हैं तो कुछ को नींद ही नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार को जनता ने इस विश्वास के साथ चुना है कि वह कालेधन पर रोक लगाएगी और आम जनता के लिए काम करेगी। उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का काम सरकार कर रही है। इस सोच पर खरा उतरने केे लिए सरकार ने 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए हैं, जिससे कालाधन रोका जा सके।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …