चकरनगर/इटावा। ऊंचे टीले और कंटीली झाड़ियों को संजोए रखने वाला चकरनगर बीहड़ क्षेत्र धीरे-धीरे प्राकृतिक सौंदर्य खोता जा रहा है। यमुना की कल-कल करती जलध्वनि के बीच तमाम देशी विदेशी मेहमान इस प्राकृतिक छटा को निहारने यहां आते रहे हैें। प्रदेश सरकार ने भी इसमें चार चांद लगाने के लिए इसे पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। योजना तो पूरी नहीं हो सकी। दूसरी ओर बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनें ऊंचे टीलों का अस्तित्व मिटाने में जुटी हैं। मिट्टी के इस अवैध खनन से लाखों रुपये के राजस्व को चूना लग रहा है, सो अलग। यह गोरखधंधा सैंक्चुअरी व पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है परंतु इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है।

बीहड़ क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक श्री नरसिंह मंदिर व मां काली मंदिर के आस पास ऊंची-नीची घाटियों व कटीली झाड़ियों के बीच खड़े आकर्षक टीलों को जेसीबी मशीन के द्वारा चोरी छुपे नहीं बल्कि डैग की धमाकेदार आवाज जोरों से बजाते हुए मैंन सड़क के आसपास भी टीले ढा़हाए जाने का कार्य जारी है। सूत्रों की माने तो ग्राम गौहानी व ग्रामसभा खिरीटी का मौजा ककरहिया के बीहड़ों में रात और दिन जेसीबी मशीन के चलने से जहां एक तरफ ऊंचे ऊंचे प्राकृतिक टीलों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है तो वही बेशकीमती झाड़ियों जिस में तरह-तरह की देसी दवाई उपजी हुई हैं उन्हें भी नेस्तनाबूद किया जा रहा है।
तहसील प्रवक्ता ने बताया कि हमारे ऑफिस से किसी प्रकार की कोई परमिशन किसी भी कास्तकार याकि ठेकेदार को जारी नहीं की गई है।
मिट्टी खनन का नियम यूं तो मिट्टी के व्यावसायिक खनन पर रोक लगी है। बगैर प्रशासन की परमीशन के व्यावसायिक खनन नहीं किया जा सकता। जहां परमीशन दी जाती है वहां शासन से निर्धारित दरों के अनुसार संबंधित को रायल्टी भी जमा करनी होती है। अवैध खनन में वाहनों को सीज कर कार्रवाई का प्रावधान है।
चकरनगर के संबंधित गांव खिरीटी और गौहानी के बीहड़ों में जो जेसीबी के द्वारा कार्य कराया जा रहा है यह वैध है या अवैध है इसकी जानकारी के लिए क्या उपजिलाधिकारी और तहसीलदार चकरनगर कोई कदम उठाएंगे?
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !