सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बुधवार की सुबह दरभंगा में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर जनकपुरी गैस एजेंसी के सामने एक यात्री बस खाई में पलट गई. जिसमें सड़क किनारे चाय दुकान चला रहे एक युवक की मौत भी बस की चपेट में आने से मौके पर ही हो गई.
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण

इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दर्जनभर से अधिक गंभीर रूप से ज़ख्मी डीएमसीएच में इलाजरत हैं. यात्री बस में तकरीबन 40 लोग सवार थे.


बस दरभंगा से समस्तीपुर जा रही थी. लहेरियासराय बस स्टैंड से चलने के थोड़ी ही देर बाद लहेरियासराय के सैदनगर के पास ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और सड़क के नीचे खाई में बस जा गिरी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत टीम को पहुंचने में तकरीबन 40 मिनट का वक्त लग गया. मौके पर ही बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद हादसे का शिकार हुए घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर सड़क को जाम कर दिया है.


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !