मधुबनी/झंझारपुर (संजीव शमा) : झंंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरगंज के समीप एनएच 57 पर शंकर धर्म कांटा के समीप एक ट्रक ने ऑटो को जबरदस्त टक्कर मार दी । जिसमें ऑटो चला रहे चालक को काफी चोटे आयी है ।घायल चालक की पहचान नगर पंचायत वार्ड 13 निवासी पलट कुजरा का पुत्र गब्बर के रूप में हुई है । इलाजरत ऑटो चालक को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
घटना की सूचना मिलते ही झंझारपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाले ट्रक को जप्त कर थाने पर लाई है ।

एसएचओ चंद्रमणि ने बताया कि धर्म कांटा पर अपना वजन करने के बाद दूसरी गलत लेन से ट्रक चनौरागंज की तरफ जा रही थी । तभी उसी लाइन में आ रहे टेंपो से टक्कर हो गई। ईलाज से आने के बाद चालक के आवेदन पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !