मधुबनी/झंझारपुर (संजीव शमा) : झंंझारपुर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के समीप एनएच 57 पर बीते सोमवार की देर रात इंदौर से प्याज लेकर पश्चिम बंगाल जा रही एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गई ।
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
बताया जाता है कि एनएच 57 सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही है । स्थानीय लोगों ने एनएच57 को दुरुस्त करने की मांग प्रशासन से की है।

बताते चलें कि ट्रक में सवार चालक एवं खलासी दोनों घायल हो गए । गंभीर रूप से घायल खलासी को प्राथमिक चिकित्सा के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक चालक यूपी बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के शोकोई कुला गांव निवासी मोहम्मद अली का 30 वर्षीय पुत्र साहब अली है । जबकि खलासी यूपी के संत कबीर नगर क्षेत्र के महुली थाना अंतर्गत मजगांव निवासी विशंभर यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल यादव है जो बुरी तरह घायल है ।

झंझारपुर थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि संभवतया ट्रक चालक को नींद आने के कारण ट्रक असंतुलित होकर एनएच 57 के नीचे पलट गई । तत्काल सुरक्षा के लिए दुर्घटना स्थल पर चौकीदार को तैनात कर दिया गया है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !