मधुबनी/झंझारपुर (संजीव शमा) : झंझारपुर नगर थाने की पुलिस ने नगर पंचायत वार्ड 5 के एक आवासीय घर में छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी की मुहर लगी डुप्लीकेट सामान, खाली बोतल, रैपर, पैकिंग मशीन को जप्त कर लिया है । छापेमारी में पुलिस को 7459 खाली व भरे तेल और गुलाब जल के बोतल एवं 425 पैकेट टाटा रैपर लगी चायपत्ती मिला जिसे जप्त कर लिया गया ।
- मदारपुर सड़क निर्माण में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं
- एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
- कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
- दरभंगा में डीएम और एसएसपी की निजी कोचिंग संचालकों के साथ अहम बैठक, छात्रों से विरोध-प्रदर्शनों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

मिली जानकारी के अनुसार चार विभिन्न ब्रांडेड कंपनी के अधिकृत डिटेक्टिव एजेंसी के अधिकारी रवि पांडेय ने झंझारपुर थाना को इस बावत लिखित शिकायत की थी । एसएचओ चंद्रमणि ने बताया कि वार्ड 5 में रहने वाले दिलीप झा के घर के एक कमरे में छापेमारी की गई ।

उक्त कमरे को आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित मोहम्मदावाद गांव निवासी राकेश सिंह ठाकुर ने किराए पर लिया था। छापेमारी के वक्त किरायेदार फरार था। सामान जप्ति के बाद मकान मालिक और भाड़ेदार को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जा रही है । श्री चन्द्रमणि ने बताया कि इस गोरखधंधे में किरायेदार एवं मकान मालिक की मिलीभगत दिख रहा है ।

एसडीपीओ आशीष आनन्द ने कहा कि डुप्लीकेट समान बेचने वालों पर सख्त कारवाई की जायेगी । छापेमारी बाद डीएसपी थाना पहुंच जप्त सामग्री को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा ।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !