Breaking News

वैदेही कला परिषद के मासिक संगीत समारोह में कलाकारों की प्रस्तुति से मुग्ध हुए श्रोता

झंझारपुर/संजीव शमा :: बीते मंगलवार को हरि शंकर संगीत महाविद्यालय के प्रांगण में वैदेही कला परिषद द्वारा मासिक कायर्क्रम का भव्य आयोजन किया गया ।कायर्क्रम का श्रीगणेश करते हुए कुमार आशुतोष अपने सोलो वादन में तबला के खूबसूरत बोलों को सुनाकर समा बांध डाला । कार्यक्रम में श्वेता कुमारी एवं माधवी झा के मैथिली लोक गीत एवं भजन सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये । बाल कलाकार प्रणव ने अच्च्युतम केशवम तथा वैभव मिश्रा ने मैथिल छी मिथिला वास हमर सुनाकर खूब तालियां बटोरी ।

संस्था के अभिषेक ठाकुर एवं नीतीश ठाकुर की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया । वहीं कुमारी पूजा ने मैथिली गीत मोरा रे अंगनवा की बेहतरीन प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की रौनकता बढ़ा दी । संस्था के संरक्षक उमेश मिश्र ने राग वागेश्वरी में विद्यापति गीत गाकर दर्शकों को भाव विभोर कर डाला।कार्यक्रम में पधारे डीएवी छपरा के संगीत शिक्षक अरुणोदय कुमार नवीन ने ग़ज़ल लज्जते गम बढ़ा दीजिए सुनाकर श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया ।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में धीरज मिश्र, सन्त कुमार, अभिषेक, रविशंकर मिश्र ने अपनी कुशल संगति से कलाकारों का बेहतरीन साथ निभाया । संगीत के मासिक समारोह में हरेनाथ ठाकुर, मनमोहनजी, रामेश्वर प्रसाद, नरसिंह कुमार, शिवेश कुमुद रंजन, धीरेंद्र झा आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे । समारोह के अध्यक्ष जीवछ ठाकुर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *