डेस्क : पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने व आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की निगरानी के लिए दो दर्जन से अधिक बाइक सवार सशस्त्र बलों ने सकरी थाना क्षेत्र में बाइक से फ्लैग मार्च किया।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

सकरी थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान व एएसआई विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में निकले दर्जनों बाइक सवार सशस्त्र पुलिस बलों को देखते ही सकरी थाना क्षेत्र में हलचल बढ़ गई।सशस्त्र पुलिस बलों ने सकरी थाना क्षेत्र के सकरी नरपतिनगर, मकसूदा, सागरपुर, मोकर्रंपुर ब्रह्मोत्तरा, भवानीपुर, मेघौल, बलिया नवादा क्षेत्र आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।
थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि यह फ्लैग मार्च पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। सैकड़ों लोगों के विरुद्ध धारा 107 व सीसीए के तहत कार्रवाई की जा रही है। शराब धंघेबाजों व शराब पीने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए विशेष दल गठित कर लगातार छापेमारी अभियान की जा रही है।


फ्लैग मार्च के वैरान थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान, एसआईं विमल कुमार सिंह, एएसआई अशोक चौधरी, परमानंद जॉर्डन, रामजी, राजू कुमार, भोला पासवान सहित अन्य पदाधिकारी व सशस्त्र पुलिस के जवान, चौकीदार व दफादार शामिल रहे। बता दें कि पंडौल प्रखंड में पंचायत चुनाव दूसरे चरण में 29 सितंबर को होने वाले हैं। इसकी तैयारी की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !