Breaking News

मंत्र से ही यंत्र बना यंत्र से ही सभी यांत्रिक चीजों का निर्माण हुआ। शंकरचार्य।

कलुआही, निज प्रतिनिधि :- कालुआही प्रखंड स्थित डोकहर गांव में शाम के 6:00 बजे से रात के 10:00 बजे तक धार्मिक विशाल सभा चला जहां पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य ने कहा कि ईश्वर जगत को बनाता है जगत ईश्वर को नहीं बनाता उन्होंने कहा कि इस कंप्यूटर युग में आप यूग तो बना सकते हैं लेकिन जगत नहीं बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 8 पूरी है जिसे पुष्टक कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शरीर का नाश होने से जीवाश्म का नाश नही होता है। उन्होंने कहा कि बातों के अभिव्यक्ति पर लगाम नहीं लगने से आदमी कोई स्तर नहीं रहता। उन्होंने कहा कि माता राज राजेश्वरी परिसर में धार्मिक महासभा से आस पड़ोस के सभी लोगों को भक्ति भाव माता रानी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि शरीर पूरी तरह भौतिक विज्ञान है उन्होंने कहा कि भोगी नहीं बने योगी बने। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर का संरचना जगन्नाथपुरी पीठ के शिष्य के द्वारा ही किया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्र से ही यंत्र बना यंत्र से ही सभी यांत्रिक चीजों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन भोग से नहीं योग एंव कर्म करने से बनता है। उन्होंने कहा कि वैराग्य जीवन लाभान्वित व्यक्ति के अधीन हो जाता है एवं विरक्त जीवन प्रभु के अधिपत्व हो जाता हैं।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …