Breaking News
Home / बिहार / मधुबनी / झंझारपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार जीत के बाद रामप्रीत मंडल का पहला बयान

झंझारपुर लोकसभा सीट से दूसरी बार जीत के बाद रामप्रीत मंडल का पहला बयान

डेस्क। बिहार के झंझारपुर लोकसभा सीट पर जेडीयू के रामप्रीत मंडल ने दूसरी बार जीत दर्ज किया है। उन्होंने महागठबंधन से वीआईपी कैंडिडेट सुमन कुमार महासेठ को हराया। इस सीट पर राजद से बगावत कर गुलाब यादव ने मुकाबले को त्रिकोणीए बना दिया। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ें के अनुसार रामप्रीत मंडल को पांच लाख 33 हजार 22 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी सुमन महासेठ को 3,48,863 वोट प्राप्त हुए। दोनों के बीच जीत हार का अंतर एक लाख चौरासी हजार वोट रहा। उधर बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व आरजेडी नेता गुलाब यादव 73, 884 वोटों पर सिमट गए। वीआईपी के खाते में सीट चले जाने के बाद गुलाब यादव ने राजद से बगावत कर दिया था।

 

 

झंझारपुर लोकसभा से दूसरी बार सांसद बने रामप्रीत मंडल ने अपनी जीत के बाद कहा कि वे क्षेत्र की समस्या को हमेशा विभिन्न मंच पर उठाते रहे हैं। इसबार उसे उठाते हुए सरकार से तालमेल कर उसे पूरा कराने की कोशिश करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी व बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने जिस तरह से राज्य और देश को प्रगति के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया है वह औरों के लिए अनुकरणीय बन चुका है। इसकी सराहना पूरे विश्व में हो रही है। यहां की जनता ने उन्हें जो अपना समर्थन दिया है, उनकी आशाओं पर खड़ा उतरने की कोशिश करेंगे। इन्होंने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत को लेकर उन्हें आभार प्रकट किया।

 

 

 

बता दें कि झंझारपुर में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में है लेकिन मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड, विकासशील इंसान पार्टी और बसपा कैंडिडेट के बीच है। एनडीए की ओर से जदयू ने रामप्रीत मंडल को उतारा गया है जो वर्तमान सांसद भी हैं। उनके खिलाफ वीआईपी के सुमन महासेठ मैदान में हैं। महागठबंधन में यह सीट मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के खाते में चली गई। सुमन महासेठ पहले भाजपा में थे और 2015 से 2021 के बीच बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे।

 

Check Also

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …

बिहार पुलिस के पैंथर टीम के 2 जवानों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर

  डेस्क। बिहार के मधुबनी के कलुआही थानाक्षेत्र में शराब तस्करों ने पुलिस की पैंथर …