Breaking News

अतीक का मुरेठा नहीं चला मधुबनी में, जीत के बाद दरभंगा आगमन पर सांसद अशोक यादव का भव्य स्वागत

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मधुबनी के नव निर्वाचित सांसद डा.अशोक कुमार यादव के दरभंगा आगमन पर बंगाली टोला स्थित उनके आवास पर भाजपा जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, जिला प्रवक्ता अशोक नायक, अजीत झा, श्रवण झा, विष्णुदेव दास सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिथिला पाग,चादर और माला के साथ जोरदार स्वागत किया एवं ऐतिहासिक जीत पर हर्ष जताते हुए सांसद डा.अशोक कुमार यादव को हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं भी दी।

 

 

जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि नए भारत और विकसित भारत बनाने के लिए मधुबनी के बेटा डा .अशोक कुमार यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मधुबनी की देवतुल्य आम जनता, सभी विधायकगण एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद के साथ आभार प्रकट करता हूं।

 

जिला प्रवक्ता अशोक नायक ने कहा कि मधुबनी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डा.अशोक कुमार यादव 1 लाख 51 हजार मतों से अभूतपूर्व जीत मधुबनी के आम जनता का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रतिफल हैं। डा.यादव मधुबनी का विकास तेज गति से करेगें। वे जनता की आकांक्षा पर खड़ा उतरेंगे। मधुबनी की जनता को हार्दिक धन्यवाद देता हूं कि जिन्होंने लगातार दूसरी बार डा.यादव पर अपना विश्वास दिखाया और इतनी भारी मतों से विजयी बनाया।

 

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …