Breaking News

इंतजार खत्म :: Covaxin का 10 हजार डोज पहुंचा दरभंगा, बुधवार को इन केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बिहार में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दरभंगा जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य टीकाकरण केंद्रों पर 28 जुलाई को Covaxin का दूसरा डोज ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।  

जिनलोगों ने Covaxin का पहला डोज ले लिया है और उनकी 28 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है, उन्हें कल इन टीकाकरण केन्द्रों पर Covaxin का दूसरा डोज ऑन द स्पॉट दिया जाएगा।

Vaccination

प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले को Covaxin  का 10 हजार

डोज प्राप्त हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग,दरभंगा के अनुसार दरभंगा के लगभग 20 हजार लोगों को Covaxin का दूसरा डोज लेना है। वे लोग 28 जुलाई को अपने निकट के पीएचसी या टीकाकरण केंद्र पर जाकर Covaxin का दूसरा डोज ले सकते हैं।  

Darbhanga urban vaccination center

इन केंद्रों पर जिन लोगों को Covaxin का पहला डोज लेना है, वे भी अपने समीप के टीकाकरण केंद्र पर जाकर Covaxin का पहला डोज का टीका लगवा सकते हैं। 

vaccination center

Cowin पोर्टल के अनुसार कोरोना महामारी से बचाव के लिए दरभंगा जिला में टीका लगवाने वालों की संख्या 9 लाख पार कर चुकी है। अब तक कुल 9 लाख 1 हजार 968 लोगों ने टीका लगवा लिया है। दरभंगा में टीकाकरण की गति काफी तेज है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *