Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / विधायक विनय कुमार चौधरी ने जन्मदिन पर काटा केक, जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने दी बधाई

विधायक विनय कुमार चौधरी ने जन्मदिन पर काटा केक, जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने दी बधाई

दरभंगा। बेनीपुर विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी के जन्मदिन पर जेडीयू नेता राजेश्वर राणा व टीम के द्वारा केक काटा गया। मौके पर जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने विधायक को जन्मदिन की ढ़ेरों बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दरभंगा जदयू के शीर्ष नेतृत्वकर्ता व हमारे अभिभावक विधायक विनय कुमार चौधरी ने दरभंगा में सीएम नीतीश के विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाया है। विधायक विनय कुमार चौधरी खासकर बेनीपुर में सरकार के सात निश्चय व सात निश्चय पार्ट 2 के सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किए हैं। कई बार क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में खुद शिक्षक बन छात्र छात्राओं को पढ़ाने भी पहुंचे हैं।

 

 

 

जेडीयू नेता श्री राणा ने कहा कि क्षेत्र के आम लोगों के बीच हमेशा साथ चलने वाले विधायक के रूप में इनकी पहचान जगजाहिर है। खासकर बेनीपुर के विकास पुरूष तो विधायक विनय कुमार चौधरी को ही वहां के लोग मानते हैं।

 

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने बताया कि बेनीपुर में कई बार अंचल सह प्रखंड कार्यालय में विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जन समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश देते रहे हैं। साथ ही उन्होंने हमेशा किसानों की समस्याओं पर ध्यान दिया और सीओ को जल्द कार्रवाई के लिए कहा।

 

Advertisement

 

जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं व प्यार देने वाले सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों के प्रति विधायक विनय कुमार चौधरी ने आभार प्रकट किया। विधायक श्री चौधरी ने कहा कि आज बिहार राज्य का चौहुमुंखी विकास किया जा रहा है जिसमें कोई भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। सभी जाति धर्म वर्ग के लिए समान रूप से विकासात्मक कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

 

सभी ग्रामीण सड़कों को पक्की करण करते हुए उन्हें मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। सड़क के मामले में बेनीपुर विधानसभा सूबे में अव्वल साबित होकर रहेगा । उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेय जल सहित अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकासात्मक योजनाओं का आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य के मामले में बेनीपुर अग्रणी क्षेत्र में गिना जाएगा।

 

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …