Breaking News

दरभंगा में सीएम नीतीश के ‘‘प्रगति यात्रा’’ को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ डीएम की समीक्षा बैठक 

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘‘प्रगति यात्रा’’ को लेकर जिले में की जा रही तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ दरभंगा समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में बैठक आयोजित की गई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार का 11 जनवरी, 2025 को दरभंगा जिला में ‘‘प्रगति यात्रा’’ कार्यक्रम संभावित है। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रगति यात्रा’’ में मुख्यमंत्री के द्वारा काफी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन किया जाएगा।

 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का वृहद् आश्रय गृह, भराठी, चन्द्रसार पोखर, सिमरी, पंचायत सरकार भवन, सिमरी, मध्य विद्यालय, सिमरी, +2 बासुदेव उच्च विद्यालय, सिमरी, बस अड्डा, दरभंगा (दिल्ली मोड़), हराही तालाब, मिथिला शोध संस्थान, दरभंगा, कर्पूरी चौक एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्रगति यात्रा के लिए जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा तेजी से कार्य किये जा रहे है।

 

बैठक में उपस्थित मदन सहनी, मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, संजय सरावगी नगर विधायक, गोपाल मंडल 20 सूत्री के उपाध्यक्ष के द्वारा भी ‘‘प्रगति यात्रा’’ को बेहतर ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु कई आवश्यक सुझाव दिया गया।

 

Advertisement

 

बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी राकेश रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, उप निदेशक, जन-सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद, नजारत उप समाहर्त्ता संजीत कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता (बैंकिग) निशांत कुमार उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता अमृता कुमारी के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …