Breaking News

बवाल :: सैदनगर में पुलिस टीम पर हमला, पुलिस ने की हवाई फायरिंगप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा के सैदनगर पब्लिक द्वारा पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए हैं। इस दौरान सड़क पर जमकर बवाल हुआ है। समस्तीपुर कोर्ट से जारी गिरफ्तारी व कुर्की वारंट में दरभंगा जिले में दो आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर ले जा रही लहेरियासराय थाने की पुलिस पर सैदनगर अभंडा में जानलेवा हमला किया गया। भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। इसमें दो सब इंस्पेक्टर व एक सिपाही जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच इमरजेंसी में ले जाया गया है। इस दौरान भीड़ ने एक पुलिस कर्मी से पिस्टल भी छीनने की कोशिश की।

 

Advertisement

जख्मी पुलिस कर्मी अमित कुमार ने बताया कि हम लोग दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर ले जा रहे थे, तभी कुछ महिला-पुरुष उन्हें ले जाने से रोकने लगे। हमने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने से मना किया। इसके बाद वहां भीड़ जुट गयी और पुलिस पर पथराव किया जाने लगा। इससे हम लोगों को चोट लगी। लोगों को डराने के लिए हमने पिस्टल निकली तो उसे कुछ लोगों ने छीनने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अन्य पुलिस कर्मी वहां पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान लोगों ने वहां टायर जलाकर आगजनी भी की।

 

 

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। एसएसपी ने बताया कि लहेरियासराय थाने की पुलिस ने समस्तीपुर फैमिली कोर्ट से निर्गत नोटिस के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में आरोपितों के परिजनों ने पुलिस पर हमला किया और मारपीट की। इसमें दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पथराव में पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों ने रोड टायर भी जलाए हैं। भीड़ को खदेड़ दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जा रही है।

 

 

 

एसएसपी ने कहा कि छोटे बच्चों को भी उकसाकर उनसे भी पथराव कराया गया है। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से एक राउंड हवाई फायरिंग करने की भी बात कही। एसएसपी ने कहा कि इस मामले में दोनों वारंटियों समेत अन्य कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …